NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: मुजगहन में चला प्रशासन का बुलडोजर...मुआवजा लेने के बाद भी किया था निर्माण

 


अवैध निर्माण पर कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों से हुई नोकझोंक

भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिले में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम मुजगहन में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अतिरिक्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमला मौके पर मौजूद रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।


कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध जताया, जिससे टीम और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि अधिकारियों और पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया और कार्रवाई जारी रही।प्रशासन के अनुसार संबंधित लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद अवैध निर्माण हटाए नहीं गए, जिसके चलते राजस्व विभाग को सख्त कदम उठाना पड़ा....तेलीनसत्ती में भी शुक्रवार को कार्यवाही किया जाना था परंतु जेसीबी उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल इसे एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। निर्धारित समयावधि के बाद वहां भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा और दिनभर बुलडोजर कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।


धमतरी एसडीएम पीयूष तिवारी ने बताया कि ग्राम मुजगहन में दो परिवारों को पूर्व में मुआवजा दिया जा चुका था, लेकिन उन्होंने दोबारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया था। इसकी सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि ग्राम तेलीनसत्ती में भी अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया गया है। वहां भी कार्रवाई प्रस्तावित है।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ