भूपेंद्र साहू
धमतरी।अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिवनीखुर्द में बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें बड़े भाई की मौत को छोटा भाई बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने कीटनाशक सेवन कर अपनी जान दे दी।इस तरह से एक पिता के तीन बेटे होते हुए भी आज कोई भी बेटा जीवित नहीं है।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सिवनी खुर्द निवासी दानीराम ध्रुव 33 वर्ष ने भाई की मौत के गम में आत्महत्या कर ली। पिता सुकालूराम ध्रुव ने बताया कि उसके तीन बेटे थे,पहले बेटा गोवर्धन का 16 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दूसरा बेटा डगेश्वर शिक्षक था। स्वास्थ्य खराब होने से 26 मई को निधन हो गया। उसके निधन के बाद धनीराम मानसिक रूप से चिंतित रहने लगा और अत्यधिक शराब सेवन करने लगा।




0 टिप्पणियाँ