भूपेंद्र साहू
धमतरी।कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांसपारा में शनिवार की सुबह नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसके गम में उसका पति भी फांसी लगाने की कोशिश करने लगा, जिसे तुरंत उतारकर जिला अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बांसपारा निवासी पुरुषोत्तम यादव का विवाह ग्राम पाहंदा निवासी दुर्गा के साथ लगभग डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। शनिवार की सुबह अचानक दुर्गा यादव 21 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगा ली। जिसे उतारकर मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तुरंत उसका पति पुरुषोत्तम घर आकर उसी फंदे में आत्महत्या की कोशिश करने लगा। जिसे लोगों ने तत्काल उतार कर वरदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां पर इलाज जारी है।
सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि महिला दुर्गा यादव ने फांसी लगा ली है। जिसे उतारकर मसीही अस्पताल ले गए हैं जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसका पति पुरुषोत्तम यादव भी फांसी लगाने की कोशिश करने लगा जिसे बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला को पेट दर्द की समस्या थी और आज वह मीरा दातार में इलाज किए जाने वाले थे। इसी दौरान यह घटना घट गई।नवविवाहिता होने की वजह से न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव पंचनामा, पोस्टमार्टम किया गया।




0 टिप्पणियाँ