ग्राम लोहरसी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न
धमतरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत लोहरसीं के बाजार चौक स्थित कलामंच के सामने प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने किया।विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, पूर्व सरपंच देवसिंग साहू, पूर्व उपसरपंच डॉ. देवनारायण गजेन्द्र एवं सोसायटी अध्यक्ष संतराम साहू उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के उपरांत मुख्य अतिथि रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की आधारशिला है, बाजार चौक में बनने वाला यह शेड ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की सरकार गांव-गांव में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ग्राम विकास केवल भवन और सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी सुविधाओं का सृजन करना भी आवश्यक है जो आम लोगों के दैनिक जीवन को सुगम बनाए। यह शेड ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा और सामाजिक एकता तथा सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा गांव को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।





0 टिप्पणियाँ