मगरलोड।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 29 मई को ग्राम पंचायत राजपुर में मांग एवं शिकायतों के निराकरण हेतु क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त कलस्टर में ग्राम पंचायत राजपुर, झाझरकेरा, बोरसी, भोथा, लडेर, पाहंदा, सोनेवारा, सरगी, डाभा, करेली छोटी, छिपली, मोहदी, बेलोरा एव सोनपैरी को शामिल किया गया।

राजपुर कलस्टर में कुल 872 आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसमें मांग हेतु 869 आवेदन एवं शिकायत से सबधित 03 आवेदन प्राप्त हुआ था। जिनमें से 601 माग एवं 02 शिकायत कुल 603 आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण किया गया। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार साहू, सहकारिता सभापति कृष्णा कुमार ध्रुव जनपद सदस्य कविता सिन्हा, जनपद सदस्य विनीत बाफना, जनपद सदस्य दुर्गेशनंदनी पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड कोमल यदु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय यदु, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव, भाजपा मगरलोड मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू एवं सरपंच ग्राम पंचायत राजपुर जाम बाई सिन्हा, सरपंच टिकेश्वरी कंवर, सरपंच हरिविनायक सिन्हा, सरपंच नुतन निषाद, सरपंच विमल नेताम, सरपंच लोकनाथ सुर्यवंशी, सरपंच हेमलता निषाद सरपंच पम्पेश्वर, साहू अनिता सतनामी तथा समाधान शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया एवं सभी विभागीय अधिकारियों से प्राप्त मांग एवं शिकायतों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली।

समाधान शिविर में सभी विभाग द्वारा प्राप्त मांग एवं शिकायतों के आवेदनों का निराकरण की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। शिविर में विभिन्न विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वीकृति आदेश एवं सामग्री का वितरण किया गया, जो निम्नानुसार है -
जनपद पंचायत मगरलोड के द्वारा 05 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग 01 ट्राईसिकल प्रदाय किया गया।
श्रग विभाग द्वारा 04 हितग्राहियों को श्रम कार्ड वितरण किया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 65 लोगों का सिकल सेल, बीपी, शुगर, सर्दी बुखार एवं कमजोरी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है तथा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड का वितरण किया गया है।
15 लोगों का ड्रायविंग लायसेंस बनाया गया है।
05 लोगों का आधार अपडेट किया गया एवं 02 नवीन अधार कार्ड बनाया गया।
0 टिप्पणियाँ