गौण खनिज साधारण रेत भण्डारण स्वीकृति निरस्त
धमतरी। ग्राम खरेंगा, तहसील एवं जिला धमतरी स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा त्वरित संयुक्त कार्रवाई की गई।
खनिज अमला धमतरी को 28 मई को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि महानदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के दौरान पूर्व में दफन किए गए कंकाल बाहर निकल आए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग, राजस्व अमला एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जांच की गई।
क्षेत्र के खनिज निरीक्षक को लापरवाही के चलते शो काज नोटिस जारी किया गया है । वही संबंधित फ़र्म का गौण खनिज साधारण रेत भण्डारण अनुज्ञा स्वीकृति को भी निरस्त कर दिया गया है । कुछ रेत खदानों का सीमांकन भी किया जा रहा है ।
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं एवं सामाजिक संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए रेत उत्खनन से बाहर आए कंकाल को पुनः सुरक्षित रूप से दफनाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गई।




0 टिप्पणियाँ