NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Sucide: बिरेतरा दंपत्ति मौत मामले में आत्महत्या की हुई पुष्टि... जेवर,नगदी गायब होने का कोई प्रमाण नहीं


धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेतरा में सोमवार को बुजुर्ग दंपति का शव फंदे पर लटके मिला था। जिसमें यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि यह आत्महत्या या फिर कोई बड़ी घटना। इस मामले में पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आत्महत्या ही है और जो नगद रकम, सोने चांदी के जेवर गायब होने की चर्चा हो रही थी वह कोरी अफवाह है, इसका कोई प्रमाण नहीं है।


ज्ञात हो कि ग्राम बिरेतरा निवासी नंद कुमार साहू (70 वर्ष) और उनकी पत्नी सुशीला बाई साहू (65 वर्ष) घर में अकेले थे। रविवार शाम करीब 7 बजे दोनों ने सामान्य रूप से भजिया का नाश्ता किया था। इसके बाद रात के दौरान किसी समय दोनों के फांसी लगाने की आशंका जताई गई थी। दंपति का बेटा संजू साहू अपने परिवार के साथ रविवार दोपहर में ससुराल गया हुआ था। सोमवार को गांव की एक महिला किसी काम से उनके घर पहुंची तो उसने दोनों को फंदे पर लटका देखा। नंद कुमार साहू घर के हॉल के पंखे में तथा उनकी पत्नी सुशीला बाई बेडरूम में पंखे के हुक से लटकी हुई मिली थी। बेटे के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने तत्काल कुरूद पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की।FSL की टीम भी मौके पर पहुंच कर जहां शुरू कर दी थी। इस बीच यह भी अफवाह उड़ने लगी कि घर में नगद और कुछ आभूषण गायब है जिससे किसी अन्य घटना की ओर लोगों का ध्यान जाने लगा।


ग्राम बिरेतरा में जो दंपति की मौत हुई थी उसमें आत्महत्या की पुष्टि हो गई है। नंदकुमार साहू 70 वर्ष को किडनी संबंधी बीमारी एवं अन्य तकलीफ थी  सुशीला बाई 65 वर्ष को साइटिका था। दोनों ने नायलॉन की रस्सी से आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने आत्महत्या की पुष्टि कर दी है। इस बीच जो सोने चांदी के जेवर और नगद रकम गायब होने की बात आई थी वह अफवाह है। लोग इस मामले में किसी तरह की अन्य खबरें ना फैलाएं। यह स्पष्ट हो चुका है कि आत्महत्या ही किया गया है।

  शैलेंद्र पांडे 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,धमतरी








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ