धमतरी।क़रीब पांच घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कुएं में गिरे तेंदुआ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम ने सीढ़ी का मदद लिया था,जिसके सहारे तेंदूआ कुंआ से निकलकर जंगल की ओर भाग निकला।
रेस्क्यू अभियान में सांकरा उत्पादन में पदस्थ रेंजर संदीप सोम और वन परिषेत्र अधिकारी बिरगुड़ी धीरेंद्र साहू,ओमप्रकाश चंदनिया समेत 5 डिप्टी रेंजर और क़रीब 20 लोगों की टीम सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक करीब 5 घंटे तक तेंदुए के बचाव अभियान में लगातर जुटे हुए थे।
गौरतलब है कि धमतरी जिले के सिहावा, नगरी वनांचल क्षेत्र का ज्यादातर गांव घने जंगलों और पहाड़ियों से सटा हुआ है, जिसे तेंदुआ और भालू जैसे वन्यप्रणियों के प्राकृतिक आवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है, लिहाजा आए दिन क्षेत्र के किसी ना किसी गांव से तेंदूए द्वारा गाय, बछड़ा, बकरे और मुर्गे के शिकार के मामले आते रहते है।





0 टिप्पणियाँ