केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाजार कुर्रीडीह की घटना
भूपेंद्र साहू
धमतरी।जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महिला के पति ने प्रेमी की टंगिया मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
मामले की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुछ दिनों पहले महिला प्रेमी से मिलने मंदसौर गई थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी और महिला दोनों बातचीत में इतने करीब आ गए थे कि शंकर ने अपनी प्रेमिका को गांव से अपने यहां बुला लिया। महिला की हिम्मत देखिए वह अपने दो बच्चों के साथ प्रेमी से मिलने भागे भागे मंदसौर पहुंच गई। तीन-चार दिन वहां रही। इस बीच पति ने फोन कर कहा कि यदि तुम नहीं रहना चाहती हो तो गांव वापस आ जाओ,समाज में बता दो, उसके बाद चले जाना। इसी प्लानिंग के तहत वह 3 जुलाई को वापस आई। प्रेमी शंकर 8 जुलाई को धमतरी आया, जिसे आरोपी पति कुकरेल लेने भी पहुंचा था। आखिरकार अंजाम सबके सामने है।





0 टिप्पणियाँ