NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

प्रतिबंध के बावजूद महानदी से अवैध रेत परिवहन जारी.. राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 8 ट्रैक्टर जब्त

  



अछोटा पुल के नीचे महानदी में रोजाना बड़ी संख्या में ट्रैक्टर देखे जा सकते हैं


धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा शनिवार सुबह संयुक्त जांच अभियान के दौरान कोलियारी-धमतरी मार्ग पर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर 8 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों के दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित वैध अनुमति की जांच की गई। संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है तथा प्रकरणों की जांच खनिज विभाग द्वारा की जा रही है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन एवं वाहन संचालकों से अपील की है कि वे केवल वैध अनुमति एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप ही खनिजों का परिवहन करें तथा अवैध गतिविधियों से दूर रहें।


ज्ञात हो कि 15 जून से मानसून में रेत उत्खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा चुका है।बावजूद इसके कई रेत खदानों से अवैध उत्खनन की जा रही है। अछोटा पुल के नीचे महानदी में रोजाना बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों में रेत लोड करते हुए देखा जा सकता है। यह कार्रवाई एक दिन की नहीं बल्कि रोजाना होनी चाहिए। उसके साथ-साथ हाईववा में भी कार्यवाही की दरकार है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ