धमतरी। ग्राम कोर्रा और इर्रा के बीच स्थित तालाब किनारे इन दिनों एक अनोखा और मनमोहक दृश्य लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां बरगद और पीपल के पेड़ों की टहनियों पर प्लास्टिक की बोतलों में रंगीन पानी भरकर रस्सियों के सहारे लटकाया गया है। हवा के साथ झूलती ये लाल, नीले, हरे और अन्य रंगों की बोतलें प्राकृतिक वातावरण में अलग ही सुंदरता बिखेर रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह कलाकृति किसने तैयार की है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। हालांकि ग्रामीणों का अनुमान है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान गांव के बच्चों ने खेल-खेल में यह रचनात्मक प्रयोग किया होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे अक्सर तालाब में स्नान करने और पेड़ों की छांव में समय बिताने आते हैं, ऐसे में उनकी कल्पनाशीलता का यह परिणाम भी हो सकता है।





0 टिप्पणियाँ