NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

3 Death: पुलिस को देखकर भाग रहे युवक की गिरने से मौत... दूसरी तरफ नहा कर निकले युवक की अचानक मौत से साथी स्तब्ध



  शनिवार को जिला अस्पताल पुलिस चौकी में तीन पोस्टमार्टम कराए गए

धमतरी।शनिवार को जिला अस्पताल पुलिस चौकी धमतरी के अंतर्गत तीन पोस्टमार्टम हुए। तीनों अलग-अलग तरह के मामले हैं।जिसमें एक धमतरी का, दूसरा ओन्हा कोन्हा और तीसरा कुरुद क्षेत्र का है। महत्वपूर्ण बात है कि इसमें दो युवकों की जो मौत हुई है वह उसमें लगभग समानता दिखाई दे रही है और कहीं ना कहीं दोनों युवकों की हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना है।

पहली घटना -- नीरज मंडावी पिता बहुर सिंह 23 साल,गांव महकाकला थाना उताई, दुर्ग अपने 8 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने शुक्रवार को ओन्हा कोन्हा आया था। पांच दोस्त नहाने उतरे बाकी 4 बाहर थे।नहाने के बाद लगभग 5 बजे सभी जाने लगे तभी नीरज को अचानक हिचकी आई और वह बेहोश हो गया। तुरंत उसे पुरूर अस्पताल ले जाया गया। जहां से धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। शाम 7:30 डॉक्टर ने जांच के बाद नीरज को मृत घोषित कर दिया।



दूसरी घटना-- योगेश जांगड़े, पिता सुरेंद्र 27 वर्ष जोधापुर अपने दोस्त नितिन निवासी लालबगीचा के साथ रात करीब 8 बजे उसके घर तरफ गया था, रात करीब 10:30 बजे मृतक के दोस्त ने भाई भूपेश को फोन के माध्यम से सूचना दिया कि भाई की तबियत ख़राब हो गई है,लकवा जैसा शरीर ढीला पड़ गया जिसके बाद कांटा तालाब पानी टंकी पहुंचा।योगेश को स्कूटी जिला लाया गया उपचार के दौरान 12.20 बजे मौत गया। बाद में दोस्तों ने बताया कि वह पुलिस को देख कर भाग रहा था इसी दौरान वह गिर गया।

इन दोनों मामलों में सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसमें एक समानता दिखाई दे रही है दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है हालांकि यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।



तीसरी घटना --  ग्राम चारभांटा थाना कुरुद गांव  का है।गांव का ही एक युवक गुदगुदा तरफ से ट्रैक्टर को चलाते आ रहा था, इस दौरान दीक्षा साहू, तोषण साहू 5 वर्ष दौड़ते हुए ट्रेक्टर के चपेट में आ गई। इलाज के लिए धमतरी जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ