NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: इंसानियत जिंदा है:दोस्त की हालत देख अपने ठेला में ही ले आया अस्पताल

 


भूपेंद्र साहू 

धमतरी। मंगलवार की दोपहर लगभग 1 बजे जिला अस्पताल में उस समय लोग अचंभित रह गए जब एक युवक दूसरे युवक को हाथ ठेला में लेकर अस्पताल पहुंचा। पूछने पर उसने बताया कि वह आमापारा निवासी संतोष सोनवानी है और गैरेज से अस्पतालों, मेडिकल,दुकानों में सामान पहुंचाने का काम करता है। 


वह आज रत्नाबांधा शराब दुकान गया हुआ था। इसी दौरान उसकी नजर दोस्त विक्की पर पड़ी जो बेसुध पड़ा हुआ था।कोई अनहोनी  ना हो जाए करके वह तुरंत अपने ठेला में डालकर पैदल उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया।चूंकि उसके पास मोबाइल नहीं रहता है इस वजह से वह किसी एंबुलेंस को भी फोन नहीं कर पाया। 


जैसे ही जिला अस्पताल पहुंचा तुरंत उसे स्ट्रेचर से आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया। संतोष ने बताया कि उसको उस समय कुछ भी नहीं सुझा, उसको लगा कि तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए इसलिए अपने ठेला में ही उसे ले आया। विक्की की ऐसी स्थिति क्यों है यह पता नहीं है। सुना था कि उसको मिर्गी भी आता है। तो इसीलिए पूरी तरह से जांच के लिए, आगे कोई और तकलीफ ना हो समझ कर वह उसे पहुंचा दिया।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ