NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: मेडिकल एजेंसी में EOW की दबिश, घंटों चली दस्तावेजों की जांच

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। शहर के रायपुर रोड स्थित एक मेडिकल एजेंसी में शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की टीम ने दबिश देकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। टीम के धमतरी पहुंचने की खबर फैलते ही क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।


जानकारी के अनुसार EOW की टीम दो वाहनों में सवार होकर मेडिकल एजेंसी पहुंची। टीम में पुलिस सहित लगभग सात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। अधिकारियों ने एजेंसी के कार्यालय में मौजूद महत्वपूर्ण फाइलों और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर साथ ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ दस्तावेज लाल कपड़े की पोटली में भी ले गए।


सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई वर्ष 2003-04 के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक पुराने मामले के संबंध में बताई जा रही है। हालांकि EOW की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है।मेडिकल एजेंसी में कई घंटे तक चली जांच के दौरान अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम वापस रवाना हो गई।

फिलहाल EOW की इस कार्रवाई को लेकर शहर में विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि मामले की वास्तविक स्थिति और जांच के उद्देश्य को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ