NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Murder: ग्राम नारी पुल में दिनदहाड़े हत्या से फैली सनसनी...हमलावर की तलाश में पुलिस

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारी पुल में बुधवार सुबह हुई एक नृशंस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीरज उर्फ राजा साहू (27 वर्ष) निवासी कुंडेल (मेघा) के रूप में हुई है।



बताया जा रहा है कि नीरज अपने पिकअप में सुबह जा रहा था ।तभी लगभग 10 बजे अज्ञात हमलावर ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के गले पर कई गहरे वार किए गए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ऐसा बताया जाया रहा है कि हमलावर दो से तीन लोग थे।

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना और करेली बड़ी चौकी से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रहे हैं। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच और खोजबीन किया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या से ग्राम नारी एवं आसपास के क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ