सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कुरूद पुलिस की बड़ी सफलता,लूटी गई एक्टिवा,मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद
धमतरी।पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद के मार्गदर्शन में थाना कुरूद पुलिस ने डकैती के गंभीर एवं संगठित अपराध का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विमल देशलहरे निवासी ग्राम छाती, थाना कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 2 बजे मगरलोड जाने के दौरान ग्राम मंदरौद मोड़ स्थित राजू फर्नीचर मार्ट के पास विश्राम करने के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट कर 9,000 रूपये नगद,मोबाइल फोन एवं एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 KD 9932 लूट लिया तथा घटनास्थल से फरार हो गए।
*(01)* अनुज ध्रुव पिता रमेश ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन काली मंदिर खदान के पास संतोषी नगर रायपुर
*(02)* भूपेश उर्फ कंज्जे ध्रुवंशी पिता राजू ध्रुवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन बजरंग चौक सेजबहार थाना मुजगहन,जिला रायपुर
*(03)* संजय विश्वकर्मा पिता तेज राम विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन पानी टंकी के पास बजरंग मंदिर सेजबहार रायपुर,थाना मुजगहन जिला रायपुर
*(04)* राजेन्द्र उर्फ राहुल निषाद,पिता शोभा राम निषाद,उम्र 24 वर्ष साकिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार थाना मुजगहन,जिला रायपुर
*(05)* योगेन्द्र उर्फ योगी यादव पिता लवकुश यादव उम्र 21 वर्ष साकिन रजोली (मोखा) थाना रनचिरई,जिला बालोद
*(06)* तीरथ यादव पिता जगदीश यादव उम्र 23 वर्ष साकिन दोनर थाना अर्जुनी जिला धमतरी
*(07)* अमन लंगोटे उर्फ बिल्डर पिता शारदा लंगोटे उम्र 26 वर्ष साकिन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर
*(08)* पुरन उर्फ राजा रात्रे पिता गणेश सतनामी उम्र 19 वर्ष साकिन डरलीमुडा (नुवापाडा) थाना खरियार रोड जिला नुवापारा (ओड़िशा)





0 टिप्पणियाँ