विधायक ओंकार साहू बोले— गरीबों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सदन से सड़क तक लड़ेंगे उनकी लड़ाई
धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ विवेकानंद वार्ड एवं जोधापुर वार्ड स्थित अटल आवास का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अचानक एक भवन की मुख्य सीढ़ी भरभराकर गिर गई, जिससे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आईं। विधायक ओंकार साहू ने मौके पर ही अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए और कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि यह केवल भवनों की जर्जरता का मामला नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की सुरक्षा और जीवन का प्रश्न है। सरकार और स्थानीय प्रशासन गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिन सीढ़ियों से प्रतिदिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं, वही आज निरीक्षण के दौरान ढह गईं। इससे स्पष्ट है कि अटल आवास अब रहने योग्य नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के तुरंत बाद संबंधित उच्च अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। अटल आवास के रहवासियों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराते हुए चरणबद्ध तरीके से नए आवासों का निर्माण कराया जाना चाहिए। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस गरीब परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी।।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा व गौतम वाधवानी, खिलेंद्र ध्रुव, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, जिला महामंत्री आकाश गोलछा, पार्षद सुमन मेश्राम, सूरज गहरवार, पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, शास्त्री सोनवानी, राकेश मौर्या, उदित नारायण साहू, आशुतोष खरे, प्रवीण साहू, अविनाश मारोठे, अभिषेक ठाकुर, श्रीकांत तिवारी, मानिक साहू, समीन खान, वीणा देवांगन, संजय देवांगन, सूरज पासवान, योगेश्वर साहू, धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ