NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Help: नकटी गांव के बेघर परिवारों की मदद के लिए उठे हाथ.. धमतरी, नगरी के समाजसेवी पहुंचे




 बारिश में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं ग्रामीण


धमतरी।रायपुर के नकटी (सम्मानपुर) गांव में हाल ही में हुए विस्थापन और बुलडोजर कार्रवाई के बाद संकट में फंसे परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी पहुंच रहे हैं। नगरी - सिहावा के समाज सेवी सन्नी छाजेड़, प्रिंस जैन, अनिल वाधवानी, तीर्थराज साहू ,  शिवा प्रधान ,सोनु यादव, खेमराज साहू, सत्यम भट, विजय कुंजाम ने आगे आकर मानवीय सहयोग और राशन सामग्री का वितरण किया। जिससे प्रभावित ग्रामीणों को मुश्किल घड़ी में बड़ी राहत मिली है।



राजधानी रायपुर के पास स्थित नकटी गांव में हाल ही में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण बताकर करीब 85 से अधिक मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया था । अपने आशियाने और जरूरी सामान खो चुके बेघर परिवारों को इस बारिश के मौसम में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । इसी स्थिति को देखते हुए नगरी - सिहावा क्षेत्र के समाजसेवी ने खाद्य सामग्री  का वितरण किया।बेघर हुए परिवारों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भरपेट भोजन मिल सके, इसके लिए संस्थाओं द्वारा सूखा राशन (चावल, सब्जी ,दाल, आटा, तेल  मसाले) दिए।लाइट की व्यवस्था नही है उसके लिए बैटरी और बल्ब वितरित किया गया ।


समाजसेवियों ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव कानूनी व सामाजिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 14 जुलाई से ग्रामीणों के साथ अनशन पर बैठी पार्वती साहू ने बताया कि सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। सरकार उनकी बातों को सुन ही नहीं रही है। हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। बारिश के बीच तालपत्री लगाकर सभी बैठे हुए हैं। बताया गया कि 85 परिवार में लगभग 390 लोग हैं जहां जगह मिल जाए वहीं रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ