हत्या की वारदात से सहमा क्षेत्र, साहू बाहुल्य क्षेत्र में हुई घटना से समाज गहरा आक्रोश
पवन निषाद
मगरलोड। नई खट्टी नारी पुल पर नीरज साहू की हुई निर्मम हत्या के आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए चौकी करेली बड़ी, थाना मगरलोड में ज्ञापन सौंपा।
विदित हो 22 जुलाई बुधवार को सरे आम दिनदहाड़े सुबह 9 बजे कुंण्डेल निवासी नीरज साहू की हत्या कर दी गई ।जिससे क्षेत्र में अशांति और गुस्सा का माहौल है। साहू समाज बाहुल्य क्षेत्र में इस घटना से समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी हत्यारा पुलिस गिरफ्त में नहीं आने से साहू समाज परिक्षेत्र करेली बड़ी ने करेली चौकी पहुंचकर थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में नीरज साहू के हत्यारा को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए बेहतर पुलिसिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए क्षेत्र में पेट्रोलिंग व्यवस्था करने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला साहू संघ उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू,जिला साहू संगठन पदाधिकारी रेखा साहू ,नेहरू साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष टोमन साहू, जनपद सभापति नंदिनी साहू, संगठन सचिव भूषण साहू, नवदीप साहू सहित परिक्षेत्र साहू समाज बड़ी करेली के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ