भूपेंद्र साहू
धमतरी। श्री अग्रवाल समाज धमतरी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव गुरूवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में समाज के दो वरिष्ठ सदस्य दयाराम अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल मैदान में उतरकर भाग्य आजमा रहे थे। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद परिणाम घोषित किया गया जिसमें दयाराम अग्रवाल को जीत मिली है।
श्री अग्रवाल समाज अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न कराने के लिए 4 अधिकारी के रूप में सीए सुरेश गोयल, शरद अग्रवाल, सलज अग्रवाल, पीजी कालेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. चंद्रशेखर चौबे बनाए गए थे। जिनके द्वारा विधिवत ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। इस चुनाव के लिए 829 मतदाता थे। चुनाव स्थल अग्रसेन भवन में सुबह से प्रत्याशी और उनके समर्थकों के साथ-साथ समाज के मतदाता मौजूद रहे। दोनों प्रत्याशी दयाराम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल के समर्थक अलग-अलग स्टाल लगाकर मतदाता पर्ची देते रहे। मतदान केन्द्र के भीतर भी दोनों प्रत्याशियों के समर्थक मौजूद रहे। मतदाताओं ने बारी-बारी से मत पर्ची लेकर मतदान किया।
सलज अग्रवाल ने बताया कि मतदान के बाद शाम को परिणाम घोषित किया गया। कल 579 वोट पड़े जिसमें 22 निरस्त किए गए। दयाराम अग्रवाल 347 मत प्राप्त कर नए अध्यक्ष बने।वहीं प्रदीप अग्रवाल को 200 वोट मिले। चुनाव अधिकारियों ने नए अध्यक्ष दयाराम अग्रवाल को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया।अब आगे कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।






0 टिप्पणियाँ