पुट्टू ढाबा के पास के राईस मिल के सामने हुआ हादसा
धमतरी।धमतरी-बस्तर मार्ग पर पुटटू ढाबा के आगे राइस मिल के पास 15 जुलाई की रात बड़ा हादसा हुआ है। हाईवा और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस कंडक्टर और एक यात्री घायल हो गया जिसे वरदान एम्बुलेंस से इलाज के लिए धमतरी लाया गया।
वरदान परमार्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह डोमन साहू के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।दोनों ने घायलों को प्राथमिक सहायता दी और बिना समय गंवाए श्री राम अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।उन्होंने बताया कि समय पर राहत मिलने से घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुरूर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हाईवा के अचानक मुड़ने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।




0 टिप्पणियाँ