NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Nigam एल्डरमेनों को सभागार में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिलाई सत्य निष्ठा की शपथ

 


 महापौर रामू रोहरा एवं सभापति कौशल्या देवांगन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे मौजूद


धमतरी।नगर पालिक निगम धमतरी के सभागार में सोमवार को मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सभी  को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान प्रमुख रूप से महापौर रामू रोहरा, सभापति कौशल्या देवांगन, आयुक्त अरुण वर्मा एवं उपायुक्त पीसी सार्वा मौजूद रहे। 


इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर निगम परिवार में उनकी सहभागिता से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़े निर्णयों में उनके अनुभव और सुझाव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी से समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ धमतरी के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने का आह्वान किया।


इसके साथ ही महापौर परिषद के सदस्य तथा पार्षद और गणमान्य नागरिक भी इस शपथ ग्रहण के साक्षी बने। मनोनीत पार्षदो के परिवारजन एवं चित परिचित सभी शपथ ग्रहण में शामिल हुए। 

शपथ ग्रहण करने वाले एल्डरमेनों में अशोक सिन्हा, प्राची सोनी, रितिका यादव, अरविंदर मुंडी, सीमा चौबे, दिलीप पटेल, विजय सिंह ठाकुर एवं भागवत यादव शामिल थे। सभी ने बारी बारी से शपथ ली। महापौर और सभापति ने शपथ ग्रहण के पश्चात सभी मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं संदेश दिया। सभागार में उत्साह के साथ शपथ ग्रहण का समारोह हुआ जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक तथा गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। शपथ से पूर्व सभी मनोनीत पार्षदों का निगम के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ