NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

भखारा क्षेत्र में चाकू की नोक पर नगदी और online लूट के मामले में नाबालिग सहित चार आरोपी पकड़े गए

  


घटना में प्रयुक्त वाहन, चाकू, 3 मोबाइल एवं 30,000 रूपये नगद बरामद

धमतरी।थाना भखारा पुलिस ने लूट की एक  सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 जुलाई की रात्रि लगभग 10 बजे प्रार्थी मनीष सोनवानी अपने पिता खम्मन सोनवानी के साथ अपने मवेशियों को छोटा हाथी वाहन से ग्राम रिवागहन स्थित अपने चाचा खेमूराम बंजारे के यहां ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम दर्री एवं गुजरा के बीच एक तूफान वाहन में सवार चार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया।आरोपियों ने प्रार्थी एवं उसके पिता को मवेशी परिवहन करने की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्का एवं लात से मारपीट की तथा धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से 50,000रूपये नगद लूट लिए तथा 28,500रूपये क्यूआर कोड के माध्यम से आरोपी नीरज ध्रुवंशी के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।


घटना की सूचना मिलते ही थाना भखारा में धारा 309(6), 311 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं सतत पतासाजी के आधार पर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।



पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त तूफान वाहन क्रमांक CG 05 X 4660, एक धारदार चाकू, 3 नग मोबाइल फोन तथा लूटी गई राशि में से 30,000 रूपये नगद गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।


पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपियों नागेंद्र साहू 19 वर्ष पिता टेमन लाल साहू निवासी ग्राम भेंडरवानी, थाना भखारा, नीरज ध्रुवंशी 23 वर्ष पिता वेश लाल ध्रुवंशी ग्राम कसही, थाना भखारा और विनय ध्रुवंशी 24 वर्ष पिता भागीरथी ध्रुवंशी निवासी ग्राम कसही, थाना भखारा, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। वहीं विधि से संघर्षरत एक अपचारी बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है।









 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ