NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Protest: सोनम वांगचुक के समर्थन में मितेश जैन का अनशन,कहा शिक्षा, स्वास्थ एवं न्याय का व्यापारीकरण बंद हो



भूपेंद्र साहू

धमतरी।नई दिल्ली में अपने विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के समर्थन में धमतरी में मितेश जैन ने भी गांधी मैदान में एक दिन का अनशन किया। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वह गांधी मैदान में अनशन पर बैठे।उनके समर्थन में कई लोग वहां पर आए।


मितेश जैन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि विचारों को कभी गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। जितना सच को दबाने की कोशिश होगी, उतनी ही मजबूती से वह लोगों के बीच पहुँचेगा। वांग चुक के आवाज का दमन व अनशन पर सरकार का प्रहार इस सच का गवाह है। हम माँग करते हैं कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जाँच हो, सभी तथ्य सार्वजनिक किए जाएँ। हर नागरिक के सवैधानिक अधिकारों का सम्मान किया जाए। पर्यावरण संरक्षण को सही तरीके से समझा जाए विकास विनाश कर के ना किया जाए, हमारी मांग है शिक्षा, स्वास्थ एवं न्याय का व्यापारीकरण बंद हो और पर्यावरण का संरक्षण किया जाए। 


कहा आज देश भर में गूँज रही आवाज सिर्फ सोनम वांगचुक की नहीं, बल्कि उस हर नागरिक के लिए है जो सच बोलने की हिम्मत रखता है। यदि शांतिपूर्ण विरोध करने वालों की आवाज को बलपूर्वक दबाया जाएगा, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी है।लोकतंत्र में संवाद होना चाहिए, दमन नहीं। यही हमारी स्पष्ट और दृढ़ आवाज है। पेपर लीक के खिलाफ चल रहे सोनम वांग चुक के शांतिपूर्ण अनशन को खत्म करने के लिए सरकार ने बातचीत का रास्ता नहीं चुना, बल्कि जबरदस्ती और गुंडागर्दी का सहारा लिया । यह साफ दिखाता है कि सरकार छात्रों की आवाज से डर गई है।

 अनशन को जीआर बंजारे,विक्की छाबड़ा, बजरंग गोयल,योगेश रायचूरा, घनाराम सोनी, प्रदीप जैन, रौनक अग्रवाल, कैलाश कुकरेजा, आकाश कटारिया, अमित बाघमारिया, अभिषेक ठाकुर, अभिषेक खंडेलवाल, विकास जैन, संजू साहू,कन्हैया सोनी, मनीष गोठी, मोहन ध्रुव,नवीन गजेंद्र, योगेश शर्मा,संजय शर्मा लवलेश यादव आदि ने समर्थन दिया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ