NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बारिश के बीच SP कार्यालय की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला

 


धमतरी। लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार को धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना मुख्य गेट के एक तरफ स्थित दीवार में हुई। गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं पास में खड़े किसी वाहन को भी नुकसान नहीं पहुंचा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया।


बताया जा रहा है कि यह बाउंड्री वॉल पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन के निर्माण के दौरान ही बनाई गई थी। पुलिस विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान पुराने और कमजोर निर्माणों की समय-समय पर जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ