NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

“सूने मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा” - पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

 


“सोने की चैन, अंगूठी और नगदी बरामद” - चोरी के माल को खपाने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी

धमतरी।थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद किया है।

प्रार्थी भावेश जैन द्वारा ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 3 अगस्त की रात्रि में अज्ञात चोर उसके सूने मकान में प्रवेश कर आलमारी में रखी सोने की चैन, सोने की अंगूठी एवं नगदी रकम कुल लगभग 2,29,000रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में महिमा सागर वार्ड, शराब भट्टी रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों की पहचान गोपाल कृष्णा यादव उर्फ बिक्कू (21 वर्ष), निवासी शांति कॉलोनी चौक, धमतरी एवं ललित सोना (28 वर्ष), निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, धमतरी के रूप में हुई।


▪️ *आरोपियों से जप्त मशरूका*
सोने की चैन - अनुमानित कीमत 1,75,000रूपये
सोने की अंगूठी (वजन लगभग 07 ग्राम) - अनुमानित कीमत 35,000रूपये
नगदी रकम 300रूपये
कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत 2,10,300रूपये
गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया।दोनों आरोपियों को दिनांक  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अर्जुन रेजिडेंसी चोरी खुलासा का इंतजार

अब लोगों को शांति कॉलोनी चौक के आगे अर्जुन रेजीडेंसी में कुछ महीने पहले हुए चोरी के खुलासा का इंतजार है। यहां दो घरों में लाखों की चोरी हुई थी। एक परिवार आईपीएल मैच देखने गया था इस दौरान नगदी जेवरात पार हो गया था। एक शिक्षिका बाहर गई थी उनके यहां भी चोरी हुई थी। अब देखना होगा कि पुलिस इसका खुलासा कब करती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ