NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

जुआ खेलते 4 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार,1.12 लाख रूपये की संपत्ति जब्त

 

 


“जुआ खेलना पड़ा महंगा” - पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा, 1.12लाख की संपत्ति जब्त

धमतरी।थाना नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगरी नगरनाला चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसकी सूचना पर नगरी पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके पर 4 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।


▪️*गिरफ्तार जुआरियों के कब्जे से:*
नगदी रकम - 12,500 रुपये
4 नग मोटरसाइकिल – कीमत लगभग 1,00,000रूपये
कुल 1,12,500रूपये का मशरूका जप्त किया गया।


▪️ *गिरफ्तार जुआरियों के नाम*
*(01)* राजेश कुमार ध्रुव, पिता स्व. इंदल सिंह ध्रुव, वार्ड क्रमांक 07, नगरी
*(02)* भानु कुमार साहू, पिता रमेश कुमार साहू, वार्ड क्रमांक 04, नगरी
*(03)* भागवत यादव, पिता गणेशराम यादव, वार्ड क्रमांक 05, नगरी
*(04)* जयप्रकाश साहू, पिता गौरकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 03, नगरी
जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ