NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

कंडेल हायर सेकेंडरी स्कूल में 6 फीट कोबरा सांप निकलने से मचा हड़कंप,सर्पमित्र ने किया सफल रेस्क्यू

 



 स्टाफ और विद्यार्थियों ने ली राहत की सांस


भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिले में बारिश के दिनों में सांपों के निकलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच धमतरी के कंडेल स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के अंदर कमरे में एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई।



मामले की जानकारी मिलने पर सर्पमित्र सूर्यकांत साहू मौके पर पहुंचे और सावधानी के साथ कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। सर्पमित्र ने जान की बाजी लगाकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया, जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की गई।


सांप के रेस्क्यू होने के बाद स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। बारिश के मौसम में सांपों के रिहायशी इलाकों और स्कूल-कॉलेज परिसरों में निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने के बजाय तत्काल प्रशिक्षित सर्पमित्र या संबंधित विशेषज्ञ को सूचना देने की अपील की गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ