NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

“स्वस्थ समाज-नशामुक्त युवा” - COTPA एक्ट के तहत 100 मामलों में 20,000 रूपये की चालानी कार्यवाही

 


“नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति” - सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कार्यवाही

धमतरी।पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में नशे के दुष्प्रभावों को रोकने तथा आमजन, विशेषकर युवाओं एवं बच्चों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में धमतरी जिले के सभी अनुभागों के थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में COTPA (Cigarettes and Other Tobacco Products Act) के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने,तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के संबंध में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध COTPA एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 100 से अधिक प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 20,000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।


युवाओं को नशे से दूर रखना पुलिस की प्राथमिकता

 धमतरी पुलिस का मानना है कि तंबाकू एवं धूम्रपान जैसे पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इसका दुष्प्रभाव परिवार एवं समाज पर भी पड़ता है। विशेष रूप से कम उम्र के बच्चों एवं युवाओं में तंबाकू सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए कानून के प्रभावी पालन के साथ-साथ जनजागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है।इसी उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर नशामुक्ति, तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं कानून के प्रति जागरूकता संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।



नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जारी रहेगी कार्यवाही 

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। COTPA एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ