NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DCDA Election: केमिस्ट विकास पैनल की हुई जीत राजेश साहू बने पुनः अध्यक्ष

 



सचिव राकेश साहू और कोषाध्यक्ष दिनेश डे बने


भूपेंद्र साहू

धमतरी। वर्ष 2026 से 2029 तक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष चुने जाने के लिए जिला औषधि विक्रेता संघ का चुनाव रविवार को सिहावा रोड स्थित शांति वाटिका में संपन्न हुआ। इस चुनाव में तीन पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में थे। देर शाम परिणाम घोषित होने के बाद केमिस्ट विकास फाइनल के तीनों प्रत्याशियों की जीत हुई है, राजेश साहू पुनः अध्यक्ष बनाए गए। राजेश साहू वर्तमान में प्रदेश के उपाध्यक्ष भी हैं।


धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ चुनाव के लिए जिले के भखारा, मगरलोड, कोर्रा, नगरी, सिहावा, बेलरगांव, आमदी, कुरूद, धमतरी समेत अन्य जगहों से कुल 518 मतदाता नामांकित हैं। 21 जुलाई को नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हुई। केमिस्ट विकास पैनल से अध्यक्ष पद के लिए राजेश साहू, सचिव पद के लिए राकेश साहू, कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश डे एवं केमिस्ट एकता पैनल से अध्यक्ष पद के लिए निर्मल साहू, सचिव पद के लिए सतराम वाशानी, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश शर्मा चुनाव मैदान में उतरे थे।

 2 अगस्त रविवार को शांति वाटिका चुनाव स्थल पर दोपहर 12 बजे 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी इंद्रकुमार हिंदूजा, सहायक भावेश बाजपेयी, रूपेन्द्र साहू, आशीष जैन, योगेश गुप्ता थे। जिन्होंने चाक चौबंद व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न कराया। मतदान कक्ष तक सभी मतदाताओं को कतारबद्ध ढंग से प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस और बाउंसर भी तैनात किए गए थे, ताकि किसी प्रकार के कोई विवाद की स्थिति निर्मित न हो।



परिणाम इस प्रकार रहा

 चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान के बाद परिणाम घोषित किया गया। 518 मतदाता थे जिसमें 478 वोट पड़े। अध्यक्ष के लिए निर्मल साहू को 136, राजेश साहू को 336 वोट प्राप्त हुए। इस तरह से राजेश साहू 200 मतों से विजयी हुए। निरस्त मतों की संख्या 6 रही। सचिव के लिए राकेश साहू को 256,सतराम वाशानी को 217 मत प्राप्त हुए। राकेश साहू 39 वोट से विजयी रहे। निरस्त मतों की संख्या 5 रही। कोषाध्यक्ष में दिनेश डे को 269, राजेश शर्मा को 204 मत प्राप्त हुए। दिनेश डे 65 वोट से विजयी हुए। निरस्त मतों की संख्या 5 रही। अंत में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ