धमतरी। छत्तीसगढ़ आदिवासी नगरची गोंडवाना समाज की महासभा रविवार को धमतरी के शहीद वीर नारायण सिंह सामुदायिक भवन में भव्य रूप से आयोजित की गई।इस महासभा में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,पिछड़ा वर्ग आयोग नेहरू निषाद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना दीपेंद्र साहू मुख्य रूप से शामिल हुए। जहाँ समाज के वरिष्ठों एवं युवाओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूपसिंह मंडावी,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष होने के नाते मैं कहना चाहता हूँ कि नगरची गोंडवाना समाज हमारी संस्कृति का गौरव है। हमारी सरकार आदिवासी समाज के जल, जंगल, जमीन के साथ-साथ शिक्षा, स्वावलंबन और परम्परागत संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सभा को संबोधित करते हुए रंजना साहू ने कहा कि "नगरची गोंडवाना समाज हमारी गौरवशाली आदिवासी परंपरा का वाहक है। छत्तीसगढ़ की असली पहचान हमारे आदिवासी भाई-बहनों से ही है। आज जिस तरह पूरा समाज एक मंच पर एकजुट हुआ है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए शिक्षा और विकास के नए रास्ते खोलेगा।मैं हमेशा कहती हूं - समाज जब एकजुट होता है, तभी विकास होता है। आज जिस तरह माताएं, बहनें, बुजुर्ग और युवा एक मंच पर आए हैं, यही एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकार हमेशा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संकल्पित है। जल, जंगल, जमीन के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और सम्मान - ये आदिवासी समाज का अधिकार है और हम इसके लिए हमेशा आपके साथ खड़े हैं।





0 टिप्पणियाँ