धमतरी। धमतरी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव ने मुंबई में उनके निज निवास पर पहुंचकर स्व रिद्धि ठक्कर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके पिताजी से मिलकर परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
12 अगस्त को छत्तीसगढ़ के मरकाटोला घाट, धमतरी कांकेर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।रिद्धि एक बेहतरीन बाइक राइडर और प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्ट थीं। उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल के मेकअप आर्टिस्ट के रूप में भी कार्य किया तथा Gadar 2 फिल्म में अपने हुनर का परिचय दिया था। वह अपने कार्य के प्रति बेहद लगनशील, समर्पित और जिम्मेदार थीं।
खूबलाल ध्रुव ने कहा यह जानकर मन को और भी गहरा दुःख हुआ कि लगभग एक वर्ष पूर्व ही उनकी माताजी का निधन हो चुका था। परिवार में अब उनके पिता और एक छोटा भाई हैं। इतनी कम उम्र में रिद्धि का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके परिवार की परिस्थिति जानकर मुझे बेहद पीड़ा हुई। उनके पिताजी से मिलकर मैंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।



0 टिप्पणियाँ