धमतरी।जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव के अध्यक्षता में राजीव भवन कांकेर में स्मार्ट मीटर एवं महंगी बिजली बिल के विरोध में जन आंदोलन की समीक्षा बैठक रखी गई थी।
इस बैठक के मुख्य अतिथि कांकेर जिला के प्रभारी लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली थी।उन्होंने बैठक लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी एवं स्मार्ट मीटर एवं महंगी बिजली बिल के विरोध में चलाए जा रहे जन आंदोलन की समीक्षा एवं आगामी रणनीति तय किया गया।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव वार्ड में जाकर स्मार्ट मीटर के विरोध में आम जनता को जागरूक करना है, स्मार्ट मीटर को हटाकर पुराना मीटर लगाने के लिए विष्णु देव सरकार को अपील करेंगे ताकि आम जनता को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
इस बैठक में सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर, उदय शर्मा महामंत्री कांग्रेस कमेटी कांकेर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंडावी मैडम, जनक लाल कश्यप प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ