NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

जेल के सामने Reel बनाना पड़ा महंगा.. अब पुलिस ने भेज दिया इसी जेल के अंदर

 


“संवेदनशील एवं सुरक्षा क्षेत्र में रील बनाकर माहौल प्रभावित करने वालों पर धमतरी पुलिस की सख्ती”


धमतरी। 20 अगस्त को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने उप जेल धमतरी के सामने सार्वजनिक रूप से रील बनाने वाले दो युवकों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही की।


पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिला जेल/उप जेल धमतरी के मुख्य द्वार के समीप दो युवक मोबाइल से रील बना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा उन्हें उप जेल क्षेत्र की संवेदनशीलता एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समझाइश दी तथा वहां रील नहीं बनाने के लिए कहा गया। इसके बावजूद दोनों युवक आम जगह पर लोगों की आवाजाही एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करते हुए रील बनाते पाए गए।



पुलिस द्वारा उक्त कृत्य को गंभीरता से लेते हुए शेख आसिफ पिता शेख अजीम, उम्र 20 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड, धमतरी एवं जसवंत सिंह हिरा पिता जसविंदर सिंह हिरा, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुंदरगंज वार्ड, धमतरी के विरुद्ध धारा 170/126, 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई।


सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के उत्साह में किसी भी संवेदनशील स्थान की सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था से समझौता न करें।धमतरी पुलिस सुरक्षा, अनुशासन एवं कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ