NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

MIC : निलेश लुनिया को पद से हटाने पर जैन समाज ने आपत्ति दर्ज कराई...भाजपा जिलाध्यक्ष को आवेदन देकर बहाली की मांग

 




धमतरी।MIC के पुनर्गठन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से निलेश लुनिया को हटाए जाने के बाद जैन समाज में आक्रोश है। बुधवार रात जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें एक प्रतिनिधिमंडल बनाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस को आवेदन देकर नीलेश के बहाली की मांग की है।


श्री सकल जैन श्री संघ के प्रतिनिधियों ने दिए आवेदन में बताया कि निलेश लुनिया नगर निगम धमतरी के सदर उत्तर वार्ड के पार्षद के रुप में भाजपा के टिकिट से निर्वाचित हुये हैं। उनके अनुभव और कार्य क्षमता को देखते हुए पार्टी एवं निगम द्वारा उन्हें स्वास्थ्य विभाग का सभापति बनाया गया था।19 अगस्त को एक प्रशासकीय आदेश के द्वारा उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया। जिसके संबंध में कोई स्पष्टीकरण भी उनसे नहीं मांगा गया। वे सत्ताधारी दल के एक मात्र जैन जनप्रतिनिधी हैं। उनके साथ ऐसा बर्ताव किये जाने से संपूर्ण समाज आहत है। समाज के समस्त सदस्यों ने बैठकर ये निर्णय लिया है कि यह विषय भाजपा संगठन के कोर ग्रुप के सामने जाकर उसका समाधान मांगा जाये और निलेश लुनिया को सभापति के रुप में सम्मान पुर्वक पुनः बहाली की जाये।


यह भी कहा गया कि जो भी कार्यवाही की जायेगी उससे अघो हस्ताक्षर कर्ता, जैन समाज को 3 दिवस के अंदर अवगत कराएं। आवेदन देने वालों में श्री सकल जैन श्री संघ के अध्यक्ष आकाश गोलछा, निर्मल बरड़िया,रानू डागा, विनय जैन, सरला जैन,नीरज नाहर आदि शामिल थे।





 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ