Facebook पर Suryaprabha Chettiar प्रोफाइल से पोस्ट प्रसारित की गई
भूपेंद्र साहू
धमतरी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर Suryaprabha Chettiar नामक प्रोफाइल से एक पोस्ट प्रसारित की गई है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के संबंध में आपत्तिजनक, भामक एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई है। जिससे बवाल मच गया है।इस मामले में भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच और ABVP ने कोतवाली थाना पहुंचकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है
दिए आवेदन में कहा है कि उक्त पोस्ट में मोहन भागवत के संबंध में ऐसे कथन एवं चित्र प्रस्तुत किए गए हैं, जो अत्यंत आपत्तिजनक है तथा उनकी सार्वजनिक प्रतिष्ठा एवं सम्मान को ठेस पहुँचाने वाले प्रतीत होते हैं। साथ ही, पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संबंध में भी विवादित एवं भानक दावे किए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी, छत्तीसगढ़ उक्त पोस्ट का कड़ा विरोध करता है। किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति अथवा सामाजिक संगठन के संबंध में सोशल मीडिया पर इस प्रकार की आपतिजनक एवं भ्रामक सामग्री का प्रसार सामाजिक वातावरण को प्रभावित कर सकता है तथा इससे अनावश्यक विवाद एवं वैमनस्य उत्पन्न होने की आशंका है।
क्या कहा सूर्यप्रभा चेटियार ने
इस संबंध में कांग्रेस नेत्री सूर्यप्रभा चेटियार ने कहा कि उन्होंने यह पोस्ट नहीं बनाया है कहीं से आया था उसको रि पोस्ट किया है। इसमें उन्हें कोई गलत नहीं लगा। उनके ड्रेस अप के बारे में यह कहा गया है।उनकी कोई ऐसी मंशा किसी को आहत करने की नहीं है।






0 टिप्पणियाँ