भूपेंद्र साहू
धमतरी। शहर के एक लॉज में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शनिवार की दोपहर रुद्री रोड स्थित सीजी 05 लॉज एंड रेस्टोरेट में पिछली 24 सितंबर से यहां के एक कमरे में कवर्धा जिले की एक युवती पिंकी मानिकपुरी आकर ठहरी हुई थी। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे उसे आखरी बार लॉज के कर्मचारियों ने देखा था। जब एक डिलीवरी बॉय उसके लिये कुछ सामाग्री लेकर आया था। शनिवार सुबह जब उसके रुम का दरवाजा देर तक नही खुला तो कर्मचारियों ने बाजू की खिड़की से भीतर देखा तो वह कमरे में पड़ी हुई दिखाई दी थी। पश्चात किसी अप्रिय घटना की आशंका पर पुलिस को खबर दी गई थी। जिसके बाद DSP भानुप्रताप चंद्राकर,कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। हत्या या आत्महत्या यह जांच का विषय है
कोई लड़का साथ में था!
युवती के पिता ज्ञानु दास ने बताया कि उसकी बेटी के दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। यहां जब पहुंचे तो होटल के कमरे में बेटी की लाश मिली, जहां पर टूटा हुआ पंखा भी पड़ा हुआ था। उसकी बेटी कवर्धा में कपड़ा दुकान में काम करती थी। कभी-कभी घर आती थी और कभी-कभी वह धमतरी भी आती थी।इसमें उसे शक है कि किसी के लड़के के साथ वह थी जिसकी जांच होनी चाहिए।




0 टिप्पणियाँ