NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मानव वन मोड़ पर लूट की वारदात का खुलासा,2 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी धरे गए

 


लूटी गई नकदी, मोबाइल, चाकू व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद


धमतरी। थाना रुद्री पुलिस ने हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मामले में संलिप्त 4 आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है। इनमें 2 बालिग आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 2 विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।

▪️रास्ता रोककर हथियार दिखाया, जान से मारने की धमकी देकर की लूट

प्रार्थी ढालसिंग नेताम, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खिरकीटोला, धमतरी ने थाना रुद्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 सितंबर को शाम लगभग 6:45 बजे मानव वन के आगे तालाब मोड़ के पास दो मोटरसाइकलों में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी तथा उसकी जेब में रखे 6,000रूपये नगद एवं मोबाइल फोन, कुल जुमला कीमत लगभग 16,000 रूपये, लूटकर फरार हो गए।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रुद्री में धारा 309(6), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
एसपी के निर्देशन में रूद्री पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं उपलब्ध साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
संदेही व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। इसके पश्चात कार्यपालिक दंडाधिकारी (तहसीलदार) के समक्ष विधिवत शिनाख्तगी की कार्यवाही कराई गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, VIVO मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं स्कूटी को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया है।घटना में हथियार के प्रयोग एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 310(2), 311 BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।


गिरफ्तार बालिग आरोपी*
निशांत उर्फ दीपू ध्रुव, पिता राजकुमार ध्रुव, उम्र 23 वर्ष, निवासी दानीटोला साहूपारा,थाना सिटी कोतवाली और भरत यादव, पिता राधेश्याम यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड धमतरी।

प्रकरण में संलिप्त 02 विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई है।
पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों बालिग आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ