भाई के साथ मायके तीजा जा रही थी महिला
धमतरी। सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।एक ही परिवार में भाई-बहन की मौत होने से पूरा परिवार सदमे में आ गया है। नेशनल हाईवे में टोल प्लाजा के पास अज्ञात पिकअप की ठोकर से पहले भाई की मौत हुई थी उसके कुछ घंटे बाद बहन की भी मौत हो गई।
ज्ञात हो कि दामेश्वर सिन्हा 45 वर्ष ग्राम बड़े गौरी थाना चारामा निवासी तीजा लेने मोखा थाना गुरुर गया हुआ था। वहां से अपने घर लौट रहा था। नेशनल हाईवे में जगतरा टोल प्लाजा के आगे पिकअप वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में रामेश्वर सिन्हा और उसकी बहन नीता सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया।





0 टिप्पणियाँ