NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident: हादसों का सिलसिला जारी..अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत




धमतरी
।तीज त्यौहार में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। फिर से दो जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों का सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।


अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार लाल बगीचा वार्ड निवासी राजा यादव 28 वर्ष गोल बाजार प्रकाश ड्रेसेस में कर्मचारी था। रविवार रात दुकान बंद होने के बाद वह गणेश स्थापना में शामिल हुआ। इसके बाद रात 2 बजे अपने साथी धनेश निषाद के साथ पुरूर की ओर ढाबा में खाना खाने जा रहा था। तभी श्यामतराई के पास टायर शोरूम के सामने अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने रात 2:45 बजे मृत घोषित कर दिया।


इसी तरह एक अन्य घटना में गुरुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई।ग्राम भूलनडबरी निवासी गुमान सिंह मांडवी 30 वर्ष पिता खेदुराम 13 सितंबर को बाइक से गुरुर आया हुआ था। घर लौटते वक्त रात 8 बजे ग्राम बोरतरा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इलाज के लिए गुरुर सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया। रात 9:30 बजे डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



 


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ