NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ग्राम जोरातराई के करू भात कार्यक्रम में शामिल हुए लेखराम साहू

 





धमतरी।ग्राम पंचायत जोरातराई जिला धमतरी में नवज्योति नट्यकला मंडल स्कूल चौक पर करू भात का आयोजन विगत 5 वर्षों से चलते आ रहा है। लगभग 1000 महिला पुरुष ने करु भात खाया, जिसमें पूरे ग्राम की माता बेटी बहन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली ने कार्यक्रम में माता बहनों को करू भात परोसकर कार्यक्रम की शुरूआत किया।


अपने उद्बोधन में  सभी को तीजा त्यौहार के महत्व बताया। छत्तीसगढ़ में तीजा (हरतालिका तीज) का त्यौहार विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए मनाती हैं। 

छत्तीसगढ़ में तीजा क्यों मनाया जाता है?

शिव-पार्वती की पूजा: यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन और उनकी निष्ठा का प्रतीक है। मातृशक्ति का सम्मान: छत्तीसगढ़ में यह त्योहार बेटियों के विशेष सम्मान से जुड़ा है। इस दिन बेटियां ससुराल से अपने मायके आती हैं। पिता या भाई उन्हें लेने ससुराल जाते हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत: बिना अन्न और पानी के कठोर उपवास रखती हैं और रातभर जागकर भगवान शिव-गौरी की पूजा करती है 



करू भात क्यों खाया जाता है?

व्रत की शुरुआत: छत्तीसगढ़ में तीजा व्रत की शुरुआत 'करू भात' खाने से होती है। करेले का महत्व: इसमें करेले की सब्जी और चावल (भात) विशेष रूप से बनाए जाते हैं। 'करू' का अर्थ कड़वा होता है। कड़वा करेला खाकर महिलाएं व्रत का संकल्प लेती हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि वे जीवन के हर कड़वे या कठिन समय को सहने और परिवार की भलाई के लिए तैयार हैं।

इस कार्यक्रम में  पूर्णिमा साहू पूर्व सरपंच टेकराम साहू मानक लाल साहू भुनेश्वर साहू वरिष्ठ पत्रकार गोविंद राजपूत रविंद्र सेन जालम साहू सेवक राम साहू भानु प्रताप साहू नरेश बनपेला मोहन वैष्णव हरिपाल नरेंद्र निर्मलकर खिलावन पाल छवि राम साहू पलटन पालमोहन सारथी शिवदयाल निषाद भूखन हिरवानी संतोष निर्मलकर नरेंद्र साहू ललित साहू  दुर्गेश निर्मलकर मेघनाथ निर्मलकर मुकेश निषाद दिनेश निषाद विजय तारक पीतांबर निर्मलकर श्रवण साहू खेतु पाल मनोहर हिरवानी शैलेंद्र निर्मलकर भारत निर्मलकर उत्तम साहू घनश्याम साहू कमल साहू भोज साहू मन्नू लाल साहू राधेश्याम पाल मौजूद रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ