NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

कमरछठ के पावन अवसर पर मां दुर्गा एवं शिव मंदिर में सामूहिक पूजा में शामिल हुईं रंजना साहू

 



व्रती मातृ शक्तियों के साथ भगवान शिव-पार्वती एवं माता दुर्गा की पूजा कर संतानों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना


धमतरी।कमरछठ के पावन अवसर पर बिजली ऑफिस धमतरी के पास स्थित मां दुर्गा एवं शिव मंदिर में व्रती मातृ शक्तियों द्वारा आयोजित सामूहिक पूजा-अर्चना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित मातृ शक्तियों के साथ विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव-पार्वती एवं माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


कमरछठ पर्व माताओं के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर माताएं अपनी संतानों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और भगवान शिव-पार्वती तथा माता दुर्गा की आराधना करती हैं। मंदिर परिसर में भी इस अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में व्रती मातृ शक्तियां सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में शामिल हुईं। रंजना साहू ने मातृ शक्तियों के साथ पूजा में सम्मिलित होकर भगवान शिव-पार्वती एवं माता दुर्गा से सभी संतानों के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कमरछठ पर्व मातृत्व की ममता, त्याग और संतान के प्रति मां के समर्पण का प्रतीक है। हमारी सनातन परंपरा में ऐसे पर्व परिवार और समाज को संस्कार, श्रद्धा एवं आपसी एकता से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि मातृ शक्तियों की आस्था और तपस्या परिवार की खुशहाली का आधार है। भगवान शिव-पार्वती और माता दुर्गा की कृपा से सभी माताओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा उनके बच्चों का जीवन स्वस्थ, सुखमय और मंगलमय हो, यही उनकी प्रार्थना है।

इस अवसर पर मंदिर में उपस्थित मातृ शक्तियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया एवं उपस्थित सभी को कमरछठ पर्व की शुभकामनाएं दी।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ