NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

भूपेश बघेल के पूर्व OSD के अमलतास पुरम स्थित मकान में ED की दबिश, 9 घंटे चली पूछताछ,कई महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ महिला को भी ले गए

 


धमतरी। छत्तीसगढ़ में कथित CG PSC घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को ED की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD चेतन बोरघरिया के धमतरी स्थित आवास पर दबिश दी। अमलतास पुरम स्थित मकान में अधिकारियों नेओ करीब 9 घंटे तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की।

सुबह पहुंची ED की टीम, कई घंटे चली कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, ED के अधिकारी मंगलवार को चेतन बोरघरिया के अमलतास पुरम स्थित मकान पहुंचे। टीम ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और कई दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान ED के अधिकारी अपने साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गए।


घर में मौजूद महिला को भी पूछताछ के लिए ले गई टीम

कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद एक महिला से भी ED अधिकारियों ने पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, बाद में टीम महिला को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। हालांकि, महिला की पहचान और उसे किस मामले में पूछताछ के लिए ले जाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

बलरामपुर में भी चेतन बोरघरिया से पूछताछ

चेतन बोरघरिया वर्तमान में बलरामपुर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने मंगलवार को बलरामपुर में भी उनसे पूछताछ की। धमतरी स्थित आवास पर हुई कार्रवाई को इसी पूछताछ और जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।



CG PSC घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा मामला

ED की यह कार्रवाई कथित CG PSC घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। जांच एजेंसी द्वारा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई क्या होगी, इसे लेकर अब नजरें ED की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

फिलहाल ED की ओर से धमतरी में हुई कार्रवाई, जब्त किए गए दस्तावेजों और महिला को पूछताछ के लिए ले जाने को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ