NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: रेत से भरे ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, मौके पर मौत,हादसे से भड़के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में लगाई आग



चालक की जमकर पिटाई; गांव में 3 घंटे से तनाव..ग्राम नारी की घटना


धमतरी। कुरूद थाना क्षेत्र के नारी गांव में शुक्रवार की सुबह रेत से भरे एक ट्रैक्टर ने एक मासूम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।


हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रेत से भरे ट्रैक्टर में आग लगा दी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव और आसपास के क्षेत्र में रेत से भरे वाहनों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित रेत वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों में इसे लेकर पहले से ही नाराजगी थी। मासूम की मौत के बाद यह आक्रोश खुलकर सामने आ गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को भी कुछ समय तक रोककर रखा। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है।

बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे में मृत मासूम की पहचान और घटना के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसके उपचार की व्यवस्था की गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ