NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: वाहन मालिक ने अपने ही बाइक को माचिस मार कर आग लगा दी... वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप



धमतरी/भखारा।इस दुनिया में रोजाना कई के प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं और उन घटनाओं में से कुछ ऐसी होती है जो अचंभित कर देती है.. आश्चर्यचकित कर देती है.. और उसके सुनने के बाद हंसी भी आ जाती है कि आखिर व्यक्ति ऐसा भी कर लेता है। एक ऐसा ही वाक्या नगर पंचायत भखारा में सामने आया है जब एक वाहन मालिक ने अपनी बाइक को माचिस मार कर आग लगा दी।


घटना गुरुवार शाम लगभग 6:45 बजे की आसपास की है। अचानक सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 6 में सेवक राम पटेल पिता कृपाराम ने अपनी बाइक को आग लगा दी। आनन फानन में पुलिस और मीडिया के लोग वहां पर पहुंचे.. तो देखा कि बाइक पूरी तरह से जल गई थी। पहले तो यह तहकीकात की गई कि आखिर यह बाइक कैसे जली.. और क्या किसी ने दुश्मनी से जलाया..जब पूछताछ करने पर सेवक करने बताया कि उसने ही अपने बाइक को माचिस मार कर आग लगा दी.. तो लोगों को आश्चर्य हुआ कि आखिर वाहन मालिक अपनी ही बाइक को कैसे आग लगाएगा।


वजह थी उसकी बाइक चालू नहीं हो रही थी। सेवक राम ने वहां पर मौजूद पुलिस को बताया कि उसने कम से कम 40 से 50 बार बाइक को किक मारा...कार्बोरेटर को थोड़ा सा साफ किया.. चालू नहीं हुआ.. इसके बाद दो बार बाइक को पटक दिया..फिर भी चालू नहीं हुआ.. जब दिमाग खराब हुआ तो माचिस लाया और अपनी बाइक को आग लगा दी...वह बाइक लगभग 12 से 13 वर्ष उसके पास की पुरानी है। वह सेकंड हैंड लिया हुआ था। वर्तमान में वह किराए के घर में रहता है उसका मूल निवास वार्ड क्रमांक 8 में है।फिलहाल पुलिस तहकीकात में जुट गई है। हालांकि इससे एक बड़ी घटना भी हो सकती थी आग लगाते वक्त पेट्रोल ब्लास्ट हो सकता था और जन हानि भी हो सकती थी। ऐसे मामलों में लोगों को थोड़ा संयम बरतना चाहिए।



 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ