नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव महापौर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद एमआईसी के सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। स्पीकर, एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदों के साथ कमिश्नर अरुण वर्मा ने इस संबंध में चर्चा की, जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से कहा कि निगम और महापौर ने जो निर्णय लिया है उसके हम साथ हैं।इस पर सभापति (स्पीकर) कौशल्या देवांगन सहित एमआईसी के सदस्यों ने अपनी मजूरी प्रदान की।नगर निगम द्वारा इस आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जाएंगी। जन्माष्टमी के अवसर पर होने वाले इस कार्यक्रम से शहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बनेगा। नगर निगम का कहना है कि विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को भी बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल की जा रही है।
गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा इस वर्ष से विभिन्न पर्वों और अवसरों पर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम को निगम स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।




0 टिप्पणियाँ