NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

करैत सांप के डसने से 8वीं के छात्र की मौत, जमीन पर सोते समय हुआ हादसा

  


धमतरी।कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अटंग में जहरीले करैत सांप के काटने से कक्षा आठवीं के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अटंग निवासी 13 वर्षीय गिरिराज बया पिता शिवशंकर 1 सितंबर की रात परिजनों के साथ खाना खाकर जमीन पर सोया हुआ था। देर रात करीब 2:00 बजे गिरिराज ने अपने पिता को जगाकर किसी सांप काटने की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत कमरे की लाइट जलाकर देखा, तो वहां बिस्तर के पास एक जहरीला करैत सांप मौजूद था।


हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिए कुरूद स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान स्थिति में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ