धमतरी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा एवं अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य किए जब्त
धमतरी। थाना मगरलोड पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार किया है।
2 सितंबर की रात ग्राम भैसमुंडी निवासी आरोपी चम्मन लाल साहू 35 वर्ष पिता डोमार राम शराब के नशे में अपने घर पहुंचा। शराब पीने से मना करने की बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी किरण साहू से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे के हथौड़े से पत्नी के सिर पर कई बार वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल सीएचसी मगरलोड पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मगरलोड पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी शुरू की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी चम्मन लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी की निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा को गवाहों के समक्ष बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।
आरोपी चम्मन लाल साहू 36 वर्ष पिता डोमार राम निवासी ग्राम भैंसमुडी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।




0 टिप्पणियाँ