धमतरी। करेठा तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रामायण कार्यक्रम देखने गए कोलियारी निवासी युवक सोनू नेताम के साथ तीन स्कूटी सवार युवकों ने मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनू नेताम 17 वर्ष पिता कार्तिक ग्राम कोलियारी निवासी रामायण कार्यक्रम देखने करेठा गया था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसके साथ बेल्ट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसका मोबाइल फोन भी छीनकर फरार हो गए।घटना की सूचना तत्काल सरपंच ने 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान भी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।घायल सोनू नेताम को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ