धमतरी। अंबेडकर चौक से रुद्री तक फोर लेन करने की घोषणा हो चुकी है। फोर लेन के जद में कई परिवार आ रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से गोकुलपुर भटगांव चौक से कर्मा चौक तक ज्यादा प्रभावित है। इस संबंध में रविवार को सत्संग में गोकुलपुर, महात्मा गांधी वार्ड सड़क किनारे रहवासियों की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस संबंध में बहुत जल्द महापौर और कलेक्टर से मुलाकात अपनी समस्या रखेंगे। वार्ड वासियों की एक ही मांग है कि बरसों से घर के सामने दुकानों से उनका व्यापार लगा हुआ है।सभी चाहते हैं कि सड़क चौड़ीकरण भी हो जाए और लोगों का घर और व्यापार प्रभावित न हो। बैठक में गोकुलपुर वार्ड पार्षद गजेंद्र कंवर, पूर्व पार्षद महेश साहू, विजय साहू, बाबूलाल यदु, विजय पुरी गोस्वामी,दीपक दुबे, लीलाराम साहू, रवि भोजवानी, रामकुंवर साहू, महेश कुमार नारवानी, मुकेश वर्मा, भीखमलाल साहू, चंद्रहास साहू, आनंद देवांगन, मनोज यदु, सुरीत राम साहू, हेमंत यादव, उत्तम साहू, रविंद्र सेन, शिव कुमार साहू, चुंकेश्वर प्रसाद नागेंद्र, एमके साहू, पारस साहू, कैलाश बख्तानी, तरुण साहू, किशोर कुमार वाही, हातिम खान, भूपेंद्र साहू, उदार साहू आदि मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ